मेरा स्कूल निबंध: 10 लाइन और लंबा निबंध

यहाँ मेरा स्कूल विषय पर सरल हिंदी निबंध है। कक्षा 3 से 8 के लिए उपयोगी।

मेरा स्कूल निबंध (200 शब्द)

मेरा स्कूल शहर के बीच में है। यह अच्छे स्कूलों में गिना जाता है। स्कूल की इमारत बड़ी और साफ़ है। इसमें तीन मंज़िलें और सौ से अधिक कमरे हैं।

स्कूल के पीछे एक बड़ा मैदान है। वहाँ हम क्रिकेट, फुटबाल और खो-खो खेलते हैं। हमारे स्कूल में पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला और कंप्यूटर कक्ष भी है।

हमारे शिक्षक बहुत अच्छे हैं। वे हमें प्यार से पढ़ाते हैं और सच बोलना सिखाते हैं। प्रिंसिपल सर अनुशासन का बहुत ध्यान रखते हैं।

हर साल हम स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और वार्षिक उत्सव मनाते हैं। खेल दिवस में मैं दौड़ में भाग लेता हूँ।

मेरा स्कूल मेरा दूसरा घर है। मुझे अपने स्कूल पर गर्व है।

स्कूल से जुड़े शब्द

हिंदी English
शिक्षक teacher
प्रिंसिपल principal
मैदान playground
कक्षा class
पुस्तकालय library

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *